कुचामन में Glen कम्पनी के शोरूम का भव्य शुभारम्भ, आधुनिक किचन प्रोडक्ट्स अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sat, 02-May-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : कुचामनसिटी के डीडवाना रोड स्थित रिलायंस मॉल बिल्डिंग के नीचे शनिवार को ग्लेन कम्पनी के नए शोरूम का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के डायरेक्टर केएम खान, नॉर्थ इंडिया हेड प्रेमसिंह और राजस्थान हेड नवल यादव ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मनसब खान ने अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया गया।
ग्लेन कम्पनी—विश्वसनीय ब्रांड
ग्लेन कम्पनी किचन अप्लायंसेज के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम है, जो आधुनिक तकनीक और टिकाऊ गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। कम्पनी देशभर में अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और किफायती कीमतों के कारण लोकप्रिय है। ग्लेन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर किचन समाधान देना है, जिससे खाना बनाना आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।
गैस चिमनी और गैस चूल्हों की विशेषताएं
शोरूम में उपलब्ध ग्लेन की गैस चिमनी और गैस चूल्हे आधुनिक डिजाइन और एडवांस तकनीक से लैस हैं।
गैस चिमनी: धुएं और गंध को तेजी से बाहर निकालने की क्षमता, कम आवाज, पावरफुल सक्शन और आकर्षक डिजाइन इसकी खासियत है। यह किचन को साफ और प्रदूषण मुक्त रखने में मदद करती है।
गैस चूल्हे: मजबूत बॉडी, हाई-एफिशिएंसी बर्नर, गैस की बचत और सुरक्षित उपयोग के साथ उपलब्ध हैं। ये चूल्हे तेजी से खाना बनाने में सक्षम हैं और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं।
शहरवासियों को मिलेगा लाभ
शोरूम खुलने से कुचामन और आसपास के लोगों को अब ग्लेन कम्पनी के प्रोडक्ट्स आसानी से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। कम्पनी अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को यहां उचित कीमत, बेहतर सर्विस और वारंटी सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोगों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आधुनिक किचन उपकरण अब उनके शहर में ही उपलब्ध होंगे।