नागौर पुलिस का ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ सफल, 17 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sat, 02-May-2026 |
|---|
नागौर(नागौर डेली न्यूज) : नागौर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया गया, जिसमें जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
2: 17 करोड़ की ठगी का खुलासा
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने ऑनलाइन निवेश, टेलीग्राम-व्हाट्सएप ग्रुप, गेमिंग ऐप और फर्जी वेबसाइट्स के माध्यम से लोगों को लालच देकर करीब 17 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की। इसके तहत कुल 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
21 आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान जब्त
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 59 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 44 एटीएम कार्ड, 4 बैंक पासबुक, 2 वाई-फाई डोंगल और 1 चेकबुक जब्त की गई। आरोपी आम लोगों के बैंक खाते और सिम कार्ड का दुरुपयोग कर ठगी को अंजाम देते थे।
पुलिस की अपील और सावधानी
नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते, सिम कार्ड या निजी दस्तावेज साझा न करें। फर्जी निवेश योजनाओं, टास्क आधारित कमाई और लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहें। किसी भी साइबर ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।