विज्ञापन

मेड़तासिटी में खतरनाक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, थार गाड़ी जब्त, देखें वीडियो

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 02-May-2026

मेड़तासिटी​(नागौर डेली न्यूज) : मेड़तासिटी क्षेत्र में एक युवक द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में युवक शादी समारोह के दौरान डीजे के सामने महिंद्रा थार गाड़ी से लहराते हुए स्टंट करता नजर आया, जिससे आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। 

 

 

विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में मेड़तासिटी थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त महिंद्रा थार वाहन (RJ19 CN 8989) को भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान और कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक प्रेमसुख (उम्र 31 वर्ष), निवासी जायल, जिला नागौर है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया है।

पुलिस की अपील और चेतावनी

नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर स्टंट करना और खतरनाक ड्राइविंग कानूनन अपराध है। ऐसी लापरवाही से गंभीर हादसे हो सकते हैं और जान-माल का नुकसान हो सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी कि इस तरह के मामलों में चालान, वाहन जब्ती और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News