विज्ञापन

जिला कलक्टर ने किया उन्नत बागवानी गतिविधियों का निरीक्षण

मोहम्मद शहजाद Sat, 02-May-2026

परबतसर​(नागौर डेली न्यूज)। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने शनिवार को परबतसर उपखंड के पीह में किसानों के खेतों पर चल रही उन्नत बागवानी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का जायजा लिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ऑटोमेशन प्रणाली के माध्यम से सिंचाई एवं प्रबंधन कार्यों को आसान बनाने के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने पॉली हाउस में उगाई जा रही उच्च गुणवत्ता वाली टमाटर , शिमला मिर्च एवं खीरा की फसलों का अवलोकन किया और किसानों को इसके विस्तार हेतु प्रोत्साहित किया।साथ ही उन्होंने फार्म पॉन्ड (खेत तालाब) का निरीक्षण कर जल संरक्षण एवं सिंचाई प्रबंधन की प्रभावशीलता को समझा। 

 

विज्ञापन

इस दौरान जिला कलक्टर ने खजूर (डेट पाम) बाग, आंवला (अनौला) बाग तथा साइट्रस (नींबू वर्गीय) बाग का भी दौरा किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। 

 

जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें।

 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News