विज्ञापन

एसडीएम मीनू वर्मा व लाडनूं तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां

अबू बकर बल्खी Thu, 30-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) एसडीएम मीनू वर्मा व लाडनूं तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे गुरुवार को सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां लोगों ने एसडीएम के समक्ष विभागों से जुड़ी अनेक शिकायतें रखी। उपखंड अधिकारी ने नगरपालिका का निरीक्षण किया जहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा वार्डवार सफाई कर्मचारियों पर एक अधिकारी की नियुक्ति कर समय समय पर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, नालों की नियमित सफाई, कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके बाद वर्मा राजकीय चिकित्सालय में निरीक्षण करने पहुंची जहां पीएमओ डॉ भरत कसेरा को अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, चिकित्सकों एवं स्टाफ की निर्धारित समयानुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने, मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा देने के निर्देश दिए गए। 

 
 
 
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, गर्मी से बचाव हेतु पंखे, कूलर की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखने की हिदायत दी। इसके बाद जलदाय विभाग का भी निरीक्षण किया गया जहां एईएन को क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने, पाईप लाईन लीकेज का समाधान करवाने एवं क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई करने से संबंधित निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News