विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी लाडनूं पहुंचे, युवा आलोक में युवाओं को किया संबोधित

अबू बकर बल्खी Thu, 30-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार दोपहर लाडनूं पहुंचे। लाडनूं आगमन पर प्रवेश द्वार पर ही भाजपा नेता करणी सिंह के नेतृत्व में उनका पारंपरिक तरीके से साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद देवनानी जैन विश्व भारती पहुंचे जहां आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन कर उनसे धर्मलाभ प्राप्त किया। 

विज्ञापन

युवा आलोक में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में देवनानी ने युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यदि युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें तो भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
कार्यक्रम के पश्चात विश्व भारती यूनिवर्सिटी के वीसी कार्यालय में बच्छराज दुगड़ द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात देवनानी का जेविभा सचिवालय में अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, मंत्री सलील लोढ़ा और डॉ. विजयश्री शर्मा के द्वार शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। 
 
 
इसके बाद युवालोक पहुंचने पर राजेंद्र खटेड़ ने देवनानी को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह ऑडिट, एसडीएम मीनू वर्मा, डिप्टी जितेंद्र सिंह, तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे, लोकेंद्र सिंह नरूका आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News