विज्ञापन

कुचामन : फ्रांस की शिक्षिका एंजेलिक फोरेस्टियर ने विद्यालयों का किया भ्रमण, विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 30-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। पेरिस (फ्रांस) की राजकीय शिक्षिका एंजेलिक फोरेस्टियर ने पीएम श्री राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन का भ्रमण कर यहां की शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उनके पति अमित कुमावत एवं सम्बंधी चम्पालाल कुमावत भी साथ उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

शिक्षण व्यवस्था और संसाधनों का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान एंजेलिक ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, पद्धति एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने चित्रकला कक्ष, संविधान कक्ष, संगीत कक्ष, भूगोल कक्ष और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकाधिक पुस्तक अध्ययन करने, मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। भूगोल विषय की शिक्षिका होने के नाते उन्होंने कहा कि भ्रमण और अवलोकन के माध्यम से पुस्तकीय ज्ञान को और मजबूत किया जा सकता है तथा अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है, इसलिए इसे सीखना आवश्यक है।

विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था की तुलना और विद्यार्थियों से संवाद

एंजेलिक ने विद्यार्थियों के अनुशासन, ड्रेस कोड और शिक्षकों के प्रति सम्मान की सराहना की। कक्षा निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के अलग बैठने और कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि उनके देश में कैमरे कक्षाओं के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि फ्रांस में विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होती और वहां लगभग 10 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होता है। छात्रा प्रियंका ने बताया कि एंजेलिक मैम से उन्हें भूगोल विषय के अध्ययन के लिए नया दृष्टिकोण मिला।

प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि यह संवाद शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी रहा तथा इससे दोनों देशों की शिक्षा प्रणाली को समझने का अवसर मिला।

 

पारंपरिक स्वागत से अभिभूत, एलियन स्कूल का भी किया भ्रमण

इस अवसर पर एंजेलिक और अमित कुमावत का पारंपरिक तरीके से साफा, दुपट्टा, तिलक और रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया गया, जिससे वे अभिभूत हो गईं। उन्होंने भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारत और यहां की परंपराएं बेहद पसंद हैं।

एंजेलिक ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव के कारण उन्होंने अमित कुमावत से विवाह किया और वे समय-समय पर भारत आती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि वे भारतीय परिधान अपनाकर रहती हैं, जिसकी सभी ने सराहना की।

इसी दौरान उन्होंने एलियन पब्लिक स्कूल कुचामन का भी भ्रमण कर विद्यार्थियों को भूगोल विषय पढ़ाया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सी.आर. कुमावत, सचिव संजू कुमावत एवं प्रधानाचार्य सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News