विज्ञापन

नागौर : 8–10 करोड़ की ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयसिंह चौहान Sat, 25-Apr-2026

नागौर(नागौर डेली न्यूज)। नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 से 10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत की गई। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा पशु चारा बेचने की आड़ में ऑनलाइन गेमिंग बुक “Reddy” की ब्रांच के नाम पर सट्टा संचालित किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

 

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में भूराराम (35), रवि (20) और पवन (24) शामिल हैं। इन्हें सरहद किला रोड के पास स्थित एक फार्म हाउस से पकड़ा गया। 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से

  • 13 मोबाइल फोन

  • 2 लैपटॉप

  • 19 एटीएम कार्ड

  • 3 बैंक पासबुक

  • 1 चेक बुक

  • वाई-फाई उपकरण व अन्य सामग्री
    जब्त की है। 

     

 

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास से मिली डायरी में करीब 3.87 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज है, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक 8–10 करोड़ रुपए का सट्टा संचालन किया जा चुका है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी ramesh247.com, cricbet99.com, laser247.com, play247.com, 11xpla.com और playcasino-vip जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को लालच देकर ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से ठगी कर रहे थे। 

 

 

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। इस ऑपरेशन में थाना थांवला पुलिस, जिला स्पेशल टीम (DST) एवं साइबर सेल नागौर की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News