विज्ञापन

उपजिला चिकित्सालय के जनाना वार्ड में अव्यवस्थाओं का आलम, अस्पताल प्रशासन की अनदेखी से महिला मरीज परेशान

अबू बकर बल्खी Sat, 25-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) शहर के सबसे बड़े राजकीय उप जिला चिकित्सालय लाडनूं में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। यहां जनाना वार्ड में भर्ती महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

 
विज्ञापन
वार्ड में लगे लगभग सभी कूलर खराब पड़े हैं। साथ ही, जो कूलर चालू हैं उनमें भी समय पर पानी नहीं भरा जा रहा, जिससे भीषण गर्मी में मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गर्मी की शिद्दत के बीच पर्याप्त ठंडक की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
सफाई के नाम पर लाखों के बजट को लग रहा चूना :
 
अस्पताल में साफ सफाई के नाम पर वर्षभर में लाखों रुपए का बजट व्यर्थ में जा रहा है यहां जनाना वार्ड में जगह-जगह मकड़ी के जाले लगे हुए हैं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। वार्ड के शौचालय भी ब्लॉक पड़े हैं और नियमित सफाई के अभाव में वहां से दुर्गंध फैल रही है, जिससे मरीजों का वार्ड में रहना मुश्किल हो रहा है।
 शौचालय की टॉयलेट शीट भी टूटी हुई और पाईप ब्लॉक पड़े हुए है। मरीजों ने बताया कि इन समस्याओं के बारे में कई बार अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भर्ती मरीजों को राहत मिल सके।
 
इनका कहना है
 
खराब कूलर की रिपेयरिंग का टेंडर कल ही हुआ है जल्द ही इनकी मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाएगा। साफ सफाई को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। डॉ भरत कसेरा (पीएमओ. राजकीय उप जिला चिकित्सालय लाडनूं)

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News