विज्ञापन

मेडतारोड : शादी समारोह में स्टंट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 25-Apr-2026

मेडतारोड(नागौर डेली न्यूज)। नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक स्टंट के वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को एक शादी समारोह के दौरान डीजे के पीछे चल रहे वाहनों से सड़क पर खतरनाक स्टंट किए जा रहे थे।

विज्ञापन

युवक बोलेरो कैंपर और मोटरसाइकिलों पर लहराते हुए स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चेतन पुरी (22), संतोष पुरी (18), ऋषभ पुरी (27) और रवि पुरी (24) शामिल हैं। 

 

 

 

 

विज्ञापन

पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल किए गए एक बोलेरो कैंपर और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर स्टंट करना जानलेवा हो सकता है और यह कानूनन अपराध भी है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। इस कार्रवाई में मेडतारोड थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News