विज्ञापन

भारत विकास परिषद की मासिक बैठक संपन्न, भानु प्रकाश बने प्रांतीय जिला समन्वयक

शौकत खान Sat, 25-Apr-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) भारत विकास परिषद की मासिक बैठक गुरुवार शाम को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से की गई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। 

विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष श्रवण कुमार आचार्य, कोषाध्यक्ष मुकेश कोचेटा, सहसचिव रमेश कुमार तापड़िया, प्रांतीय जिला समन्वयक भानु प्रकाश टाक, संयोजक सेवा डॉ. आर.के. चौधरी, संयोजक संपर्क हिमांशु सोनी, संयोजक संस्कार सत्यनारायण डिडेल, विजय सिंह, सोहन लाल गरवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

इस दौरान दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News