विज्ञापन

डेगाना तहसील माहेश्वरी समाज के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, मनोज मोदानी बने अध्यक्ष

शौकत खान Fri, 17-Apr-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) तहसील स्तर पर शहर और गांवों के माहेश्वरी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर समाज के चुनाव में भाग लिया। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। यह निर्णय मोतीलाल मंत्री एवं अशोक मुदणां (नागौर) की देखरेख में लिया गया। 

विज्ञापन

चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर मनोजकुमार मोदानी, सचिव ब्रजमोहन सोनी, कोषाध्यक्ष रमेश तापड़िया, उपाध्यक्ष बकटंलाल राठी, सह सचिव राजेश करवा तथा संगठन मंत्री कैलाश तापड़िया को चुना गया। इसके साथ ही कुल 51 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

विज्ञापन

यह चुनाव गांव चादारुण स्थित माहेश्वरी भवन में संपन्न हुए। इस दौरान समाज के गणमान्य लोग एक जाजम पर बैठकर समाजहित एवं युवाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर द्वारका प्रसाद हेडा ने कहा कि वही समाज आगे बढ़ सकता है, जो सभी को साथ लेकर चलता है और युवाओं को अवसर प्रदान करता है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News