विज्ञापन

पीलवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 दिन में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 17-Apr-2026

पीलवा(नागौर डेली न्यूज) डीडवाना-कुचामन जिले की पीलवा पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 7 दिनों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया एवं वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में पीलवा थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने पीलवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी पुखराज उसे जान से मारने की धमकी देकर कई वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता था।

 

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी सहायता व फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी पुखराज प्रजापत (25) निवासी कुंडरी को कालेटा से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।

 टीम में शामिल अधिकारी

  • महिराम विश्नोई, थानाधिकारी पीलवा

  • रविंद्र कुमार, कांस्टेबल

  • महेंद्र, कांस्टेबल

  • पुखराज, कांस्टेबल


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News