NSUI नागौर जिलाध्यक्ष समीर खान ने डेगाना का दौरा किया जगह-जगह हुआ शानदार स्वागत
![]() |
शौकत खान | Fri, 17-Apr-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। एनएसयूआई नागौर जिला अध्यक्ष शुक्रवार को डेगाना क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गा मैरिज गार्डन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवा नेता रूहान खान ने बताया कि डेगाना स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कूकना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समीर खान का स्वागत किया गया।
कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष एवं युवा नेता सीताराम बिंदा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने भी समीर खान से मुलाकात की। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समीर खान ने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।
इस दौरान तालीम सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष डीडवाना कुचामन खेल प्रकोष्ठ, आदिल खान जिला उपाध्यक्ष डीडवाना कुचामन खेल प्रकोष्ठ, अजीज खान, युवा नेता रूहान हेपी खान समीर खान, समद खान, परवेज खान, दीपेंद्र सिंह भाटी, सोहेल मोहम्मद, सुनील नायक, अमन खान, असलम खान मलकाण, रणवीर कुकणा, रविंद्र दुगरिया, सुरजाराम मेघवाल, समीर कुरेशी सहित लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
इसी प्रकार कांग्रेस कार्यालय डेगाना में समीर खान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, नागौर का स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी साथियों का कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण एवं सक्रियता सराहनीय है।मजबूत संगठन ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कूंकणा, शहर अध्यक्ष हारून राशिद खान, बुधाराम खोड, शाहरुख ख़ान बंशीलाल टेलर,योगेश थारोल चाँद मोहम्मद जोया सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।