विज्ञापन

जनगणना देश के समग्र विकास एवं भविष्य की योजनाओं का आधार, गंभीरता से संपादित करें - जिला कलक्टर

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 17-Apr-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। केन्द्र सरकार की ओर से सम्पूर्ण देश में जनगणना-2027 कराए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। जनगणना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं है अपितु देश के समग्र विकास का आधार है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक गंभीरता से जनगणना का कार्य संपादित करें। जिला कलक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अवधेश मीणा ने शुक्रवार को जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर के प्रथम प्रशिक्षण बैच को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

विज्ञापन

जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि जनगणना के माध्यम से शासन की नीतियां, योजनाएं और विकास की दिशा निश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इस बार डिजीटल जनगणना कार्य के लिए स्वगणना पोर्टल शुरू किया गया है जो कि 1 मई से 15 मई तक चलेगा। इस पोर्टल पर इस अवधि में आमजन स्व गणना कर सकेगे। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कार्मिक स्व गणना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाएं।

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक सम्पादित किया जाना है। इस बार की जनगणना अपने स्वरूप में अधिक आधुनिक, डिजीटल एवं तकनीक-सक्षम होगी। जनगणना प्रबधन पोर्टल, मोबाइल एप्पलीकेशन डेटा के त्वरित विश्लेषण के माध्यम से यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध रूप से पूरी की जा सकेगी। जनगणना की गुणवत्ता सीधे-सीधे अंतिम व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता से जुडी हुई है। जनगणना के दौरान प्रत्येक मकान, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक दर्ज प्रविष्टि की सटीकता से शासन की नीतियां प्रभावी होगी। 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित फील्ड ट्रेनरों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण की समस्त गतिविधियों को गंभीरता से समझे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने भी सभी फील्ड ट्रेनर्स को गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने और जनगणना के कार्य को पूर्ण गंभीरता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक एवं उप जिला जनगणना अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो बैच में आयोजित किया जा रहा हैं। इसमे प्रथम बैच 17 से 20 एवं द्वितीय बैच 21 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा हैं। प्रथम बैच में 32 फील्ड ट्रेनर उपस्थित हुए। इनको मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार सेवदा और मनोज कुमार गुर्जर की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण में उपस्थित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना 2027 से संबंधित समस्त गतिविधियों को सम्पादित करने के लिए विस्तार से व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News