विज्ञापन

नागौर लिफ्ट पेयजल योजना (द्वितीय चरण) में 19 अप्रेल को रहेगा 24 घंटे का शटडाउन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 17-Apr-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)नागौर लिफ्ट पेयजल योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत विभिन्न पंप हाउसों पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण आगामी रविवार, 19 अप्रैल 2026 को 24 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

 

विज्ञापन

इस दौरान नोखा दैया, देशनोक, जोधियासी, जायल सहित अन्य पंप हाउसों पर रखरखाव कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते द्वितीय चरण योजना से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।

 

विज्ञापन

शटडाउन के कारण नागौर जिले के नागौर, जायल एवं डेगाना ब्लॉक के द्वितीय चरण से जुड़े गांवों तथा सम्पूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले में दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

जनहित में सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पूर्व में ही आवश्यकतानुसार जल का भंडारण कर लें तथा जल का उपयोग मितव्ययता एवं सावधानीपूर्वक करें।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News