विज्ञापन

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने ली कृषि व उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 17-Apr-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कृषि व उद्यान विभाग की वर्ष 2025-26 की प्रगति, धरती माता बचाओं अभियान, आत्मा पुरस्कार के लिए चयनित कृषकों का अनुमोदन, उर्वरक मॉनिटरिंग टास्क फोर्स एवं ग्राम 2026 के लिए कृषक चयन सहित विभिन्न कार्यों व विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। 

 

विज्ञापन

इस दौरान जिला कलक्टर ने जिले में यूरिया डाइवर्जन, अनावश्यक यूरिया भंडारण एवं स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्राम 2026 के लिए किसानों को चयनित करने एवं इसके संबंध में अधिक से अधिक कृषकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। 

 

 

विज्ञापन

जिला कलक्टर मीणा ने बैठक में धरती माता बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत अधिक से अधिक प्रेरित करने, जिले में खेत तलाई योजना के अधिक लक्ष्यों की मांग रखने, विभागीय योजनाओं के तहत लंबित पत्रावलियों क शीघ्र भुगतान के लिए बजट मांग करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। 

उन्होंने बैठक में कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्याज की उपज को जीआई टैग दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार करे और पॉली हाउस व शेड नेट योजना में अधिक से अधिक कृषकों को लाभांवित किया जाए। 

इस दौरान बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह राणा, कृषि अधिकारी रमेश बेनिवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News