पुलिस अभद्रता के विरोध में मकराना बार संघ ने किया कार्य का बहिष्कार
| मोहम्मद शहजाद | Fri, 17-Apr-2026 |
|---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। डीडवाना में पुलिस अधिकारी द्वारा अधिवक्ता के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का मामला गरमाता जा रहा है। जिला बार संघ डीडवाना के समर्थन में अभिभाषक संघ, मकराना ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार 15 अप्रैल और शुक्रवार 17 अप्रैल को पूर्णतः कार्य स्थगन रखा।
शुक्रवार को मकराना बार संघ के अध्यक्ष शेख अकबर अली एवं पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह बीका की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक डीडवाना पुलिस प्रशासन और बार संघ के बीच समझौता नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा। इसी क्रम में आज मकराना की सभी अदालतों में न्यायिक कार्य पूरी तरह स्थगित रहा, जिससे न्यायालयों में सन्नाटा पसरा रहा।