विज्ञापन

ऑनलाईन गेमिंग, क्रिकेट सट्टा बुकी से साइबर फ्रॉड कर लाखों रूपये की ठगी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 16-Apr-2026

खुनखुना(नागौर डेली न्यूज) : जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा टेलीग्राम एप्प से लिंक भेजकर ऑनलाईन गेमिंग, क्रिकेट सट्टा बुकी से साइबर फ्रॉड कर लाखों रूपये की ठगी करने वाली गैंग के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई की है। खुनखुना पुलिस ने ग्राम बडाबरा रहवासी मकान एक आरोपी नरेन्द्र रॉयल पुत्र गणपतराम, जाति जाट, उम्र 29 साल, निवासी बडाबरा, पुलिस थाना खुनखुना को गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से 13 एनड्रोइड मोबाईल, 02 मय चार्जर, 7 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, एक वाईफाई ब्रॉड बेण्ड जीओ कम्पनी, दो हिसाब किताब की डायरी एवं अन्य सामग्री बरामद की है। 
 

ये था वारदात का तरीका


आरोपियों द्वारा ग्राम बडाबरा के रहवासी मकान में लेपटॉप व मोबाईल से टेलीग्राम से लिंक के आधार पर ऑनलाईन गेमिंग, साइबर फ्रॉड क्रिकेट सट्टा, बुकी चलाकर आमजन को प्रलोभन देकर ऑनलाईन गेम्स खिलाकर लाखों रूपयों की ठगी कर रूपयों को विड्राल कर लेते है। 

विज्ञापन

गरिमा चौधरी, आरपीएस प्रो. थानाधिकारी, पुलिस थाना खुनखुना ने बताया कि 15 अप्रेल 2026 को रात्रि में ग्राम बडाबरा के रहवासी मकान में टेलीग्राम एप्प के माध्यम से लिंक भेजकर आमजन को प्रलोभन देकर ऑनलाईन गेम्स खिलाकर व सट्टा बुकी चलाकर लाखों रूपयों की ठगी करने वाले एक आरोपी नरेन्द्र रॉयल को गिरफ्तार कर 

आरोपी के कब्जे से 13 एन्ड्रोइड मोबाइल, 02 लेपटाप मय चार्जर, 03 एटीएम कार्ड, 07 सिम कार्ड, दो हिसाब किताब की डायरी, एक वाईफाई ब्रॉड बेण्ड जीओ कम्पनी व अन्य सामग्री को जब्त किया कर आरोपी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान मनसीराम, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, खुनखुना द्वारा किया जा रहा है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News