मॉडल स्कूल डेगाना का सीबीएसई बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन
![]() |
शौकत खान | Thu, 16-Apr-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। सीबीएसई द्वारा घोषित 10 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में मॉडल विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बेहतर परिणाम दिया। कुल 69 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 51 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 10 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से ऊपर रहे।
टोपर दीक्षिता सिंह चौधरी ने 94 प्रतिशत तथा निहारिका चौधरी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं शिल्पा जाखड़ के 89 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की कौशल विकसित करने के लिए स्थानीय विद्यालय में अबकी बार कक्षा 9 के सभी बच्चों को ब्यूटी एण्ड वेलनेंस के रूप में अतिरिक्त विषय मिलेगा ताकि बच्चों के स्र्वागिण विकास में भी फायदा होगा।
जिन बच्चों के किसी विषय में कम नम्बर आये है तो दूसरे चरण की परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। बच्चे अधिकतम तीन विषय में परीक्षा दे सकते है। उसके बाद ही अंतिम परिणाम जारी होगा। प्रधानाचार्य पूनाराम महिया ने सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को बेहतर परिणाम की बधाई दी और कहा शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है। अतः बच्चों के हिम्मत के साथ लगातार मेहनत करने पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।