विज्ञापन

गार्गी चयनित छात्राओं का शिक्षकों ने किया डोर टू डोर अभिनन्दन

अबू बकर बल्खी Thu, 16-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं का विद्यालय की शिक्षक टीम द्वारा घर घर जाकर अभिनन्दन किया गया। संस्था प्रधान विजय सिँह ने बताया की विद्यालय की होनहार 28 बालिकाओं का घर घर जाकर सम्मान किया गया। 

विज्ञापन

प्रभारी शंकर लाल ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त गार्गी पुरस्कार में चयनित बालिकाओं के प्रोत्साहित के लिए माला साफा और मुँह मीठा करवा कर स्वागत किया है। शिक्षक शिव शंकर बोहरा ने बताया घर घर जाकर छात्राओं एवं उनके अभिनन्दन करने से न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है बल्कि 

 
 
 
 
विज्ञापन

अभिभावकों का सरकारी विद्यालय के प्रति रुझान भी बढ़ता है और नामांकन अभिवृद्धि में भी इजाफा होता है। इससे अभिभावक शिक्षक और विधार्थी के बीच कड़ी मजबूत होती है। इस अभियान मे चेतना रैगर, नाजिसा, निहारिका जांगिड़, चेतना प्रजापत, महक सोनी सहित सभी बालिकाओं का अभिनन्दन किया गया। सम्पर्क दल में शशि शर्मा, पूनम वर्मा, आकिब जावेद, शिक्षिका परमेश्वरी टीम मौजूद रही।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News