विज्ञापन

टैगोर निंबी जोधा में सम्मान समारोह का आयोजन

अबू बकर बल्खी Thu, 16-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) टैगोर पब्लिक स्कूल निंबी जोधा के छात्र-छात्राओं ने जिले में लगातार तीसरी साल तक सर्वश्रेष्ठ सी•बी•एस•ई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम देकर  हैट्रिक बनाई है। निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं- खोखरी निवासी भरत ठोलिया पुत्र रामचंद्र ठोलिया और सिकराली निवासी रिद्धिका राठोड़ पुत्री विक्रम सिंह ने 98% अंक अर्जित कर जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का रिकॉर्ड कायम किया है। 

विज्ञापन

गत दो वर्षों से टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र- खामियाद निवासी विनय प्रताप सिंह ने 97% और दुदौली निवासी राज्यवर्धन सिंह ने  97% अंक प्राप्त किए थे। और इस वर्ष अपने ही विद्यालय के छात्रों का रिकॉर्ड तोड़कर भरत ठोलिया और रिद्धिका राठौड़ ने ऐतिहासिक परिणाम दिया। 

विज्ञापन

विद्यालय प्रिंसिपल डॉ नीतू शर्मा ने बताया कि कुल चार छात्र छात्राओं ने 95% से ऊपर 13 छात्र-छात्राओं ने 90% से ऊपर वह 20 छात्र-छात्राओं ने 85% से ऊपर अंक अर्जित किये हैं। इस अवसर पर विद्यालय में विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य व पूर्व सरपंच श्रीराम खीचड़ एवं पूर्व सरपंच झबर सिंह चौहान निंबी जोधा रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News