विज्ञापन

जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 16-Apr-2026

डीडवाना-कुचामन(नागौर डेली न्यूज)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं के निस्तारण के लिए माह के तीसरे गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट वी सी कक्ष में आयोजित हुई। जनसुनवाई में परिवादियों ने जिला कलक्टर को अपनी समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराया।

 

विज्ञापन

जिला स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य रूप से  रास्ते एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने, निर्माण कार्यों की जांच कराने, सीवरेज कनेक्शन प्रदान करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र दुरस्त कराने,कृषि भूमि का सीमा ज्ञान कराने,सड़क मरम्मत कराने एवं पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर जिला कलक्टर मीणा ने 4 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की। 

 

 

विज्ञापन

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष रहे प्रकरणों का एक निश्चित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़े रहे। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News