विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं परिणाम जारी, टैगोर के दो विद्यार्थियों ने किया टॉप

अबू बकर बल्खी Thu, 16-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी हुए जिसमें निंबीजोधा स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र भरत ठोलिया पुत्र रामचंद्र ठोलिया निवासी खोखरी एवं रिद्धिका राठौड़ पुत्री विक्रम सिंह राठौड़ निवासी सिकराली ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लाडनूं तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

विद्यालय के छात्र अंकित बेरा व प्रिया मंडा ने 95.20% के साथ द्वितीय स्थान एवं गौतम स्वामी ने 95% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नाम कमाया।

विज्ञापन

संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने शत प्रतिशत व ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम के लिए सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News