विज्ञापन

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि, डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति का हुआ अनावरण

शौकत खान Wed, 15-Apr-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) ग्राम पीह में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर मंच’ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों व सर्व समाज ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गत वर्ष बदमाशों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ने के बाद से मामला गर्माया हुआ था। 

विज्ञापन

अब प्रतिमा लगने के बाद सर्व समाज में उत्साह का माहौल है। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के क्रांतिकारी विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का मार्ग दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि बाबासाहेब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे। सरपंच अमरचंद जाजड़ा की अगुवाई में ग्रामीणों ने आगंतुक अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने “जय भीम, जय भारत” के नारों के साथ बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News