अवकाश कटौती के विरोध में सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
![]() |
शौकत खान | Wed, 15-Apr-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। बुधवार को शिक्षक संघों ने मिलकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षा विभाग में जो हाल में आ रही कमियां को सही करने को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में हाल ही में जारी शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग में अवकाश कटौती को लेकर के शिक्षकों में भारी रोष है,
ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्व की भाति 17 मई से 30 जून तक किया जाए, प्राचार्य अधिकृत अवकाश पूर्व की तरह 2 ही रखें, स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जाए। इस अवसर पर रेसला ब्लॉक अध्यक्षश्री हरिराम कीलक, शेखावत संघ के संरक्षक सुरेश कुमार डूडी,
प्रधानाचार्य ललित जांगू, मूलाराम सिंवर, तुलसीराम खोजा, जितेंद्र रायल , वरिष्ठ शिक्षक भूराराम राईका, पुरखाराम सोहु,गोविंद राम वैष्णव, राजेंद्र गौड शारीरिक शिक्षक, किशन चंद सेनी, सुरेश डूडी मिठड़ीया गोपाल राम टाडा, मुला राम सिंवर, रेंवत राम प्रजापत आदि शिक्षक उपस्थित रहे।