डीडवाना-कुचामन जिले में फिर हुआ फर्जी ब्लॅड डोनेशन कैंप का भंडाफोड़
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 15-Apr-2026 |
|---|
गच्छीपुरा(नागौर डेली न्यूज)। डीडवाना-कुचामन जिले में एक बार फिर फर्जी ब्लॅड डोनेशन कैंप का भंडाफोड़ हुआ है। गच्छीपुरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फर्जी ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर रक्त एकत्रित कर उसके विक्रय करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बिना अनुमति के कैंप आयोजित कर लोगों को गुमराह कर रहे थे। जिला एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में गच्छीपुरा थानाधिकारी महावीर सिंह के नेतृत्व में ये कार्यवाही की गई।
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि आमजन की सेहत से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फर्जी तरीके से ब्लड एकत्रित कर उसका विक्रय करना गंभीर अपराध है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी गच्छीपुरा महावीर सिंह ने कहा कि आरोपियों ने अनुमति पत्र में हेरफेर कर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार और किन-किन स्थानों से जुड़े हुए हैं।