विज्ञापन

CBSE 10वीं परिणाम : 94.78 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम, अजमेर रीजन का देश में 10वां स्थान

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Wed, 15-Apr-2026

अजमेर(नागौर डेली न्यूज) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया. देश में 22 सीबीएसई बोर्ड के रीजन में अजमेर रीजन का स्थान दसवां रहा. अजमेर रीजन का परीक्षा परिणाम 94.78 फीसदी रहा. जबकि पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा हैं. जिसका परीक्षा परिणाम 99.79 फीसदी रहा. ओवरऑल परिणाम 93.70 फीसदी रहा, जो गत वर्ष से बेहतर है. गत वर्ष 93.66 फीसदी परिणाम रहा था. इस बार .04 फीसदी परिणाम में इजाफा हुआ है.

 

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड में वर्ष 2026 की दसवीं परीक्षा के लिए 24 लाख 83 हजार 479 विद्यार्थी पंजीकृत हुए. इनमें से 24 लाख 71 हजार 777 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे. 23 लाख 16 हजार 8 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. दसवीं की परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी. छात्राओं का परीक्षा परिणाम 94.99 फीसदी रहा, जो गत वर्ष से .01 फीसदी कम है. जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 92.69 फीसदी रहा, जो गत वर्ष से .06 फीसदी ज्यादा है. इस बार देशभर में 27339 स्कूल हैं. वहीं 8075 परीक्षा केंद्र थे. सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक हुई थी.

 

विज्ञापन

विदेशी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम: सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 30745 विदेशी विद्यार्थी भी पंजीकृत हुए. इनमें से 30665 ने परीक्षा दी थी. परीक्षा में 30 हजार 389 उत्तीर्ण हुए. कुल 99.10 फीसदी परिणाम रहा.

केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम बेहतर : 

परीक्षा परिणाम पर गौर करें, तो देश भर में केंद्रीय विद्यालय का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. केंद्रीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 99.57 फीसदी रहा. जेएनवी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 99.42 फीसदी रहा. एसटीएसएस स्कूलों का 97.42 फीसदी, इंडिपेंडेंट स्कूलों का 93.77 फीसदी, सरकारी 91.43 और गवर्नमेंट ऐडेड का 91.01 फीसदी परिणाम रहा.

90 फीसदी से ऊपर : 

सीबीएसई बोर्ड के 8.96 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी स्कोर किया. जिनकी कुल संख्या 2 लाख 21 हजार 574 है. जबकि 95 फीसदी स्कोर करने वालों में कुल 2.24 फीसदी परिणाम रहा है, जिनकी कुल संख्या 55 हजार 368 फीसदी रहा है.

5.95 फीसदी परीक्षार्थियों की आई कंपार्टमेंट (पूरक): सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में कुल 5.95 फीसदी परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई है. जबकि गत वर्ष 5.96 फीसदी परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई थी.

रीजन वाइज परिणाम:

  • त्रिवेंद्रम- 99.79
  • विजयवाड़ा- 99.79
  • चेन्नई- 99.58
  • बेंगलुरु- 98.91
  • दिल्ली वेस्ट- 97.45
  • दिल्ली ईस्ट- 97.33
  • पुणे- 96.66
  • अहमदाबाद- 96.61
  • लुधियाना-95.70
  • अजमेर- 94.78
  • भुवनेश्वर- 94.78
  • गुड़गांव-: 93.21
  • भोपाल-: 92.48
  • पंचकूला-: 92.24
  • लखनऊ-: 91.63
  • देहरादून- 91.59
  • प्रयागराज-89.33
  • पटना-: 89.33
  • रायपुर- 88.41
  • नोएडा- 87.66
  • रांची- 86.18
  • गुवाहाटी-: 85.32

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News