विज्ञापन

मित्तल की स्मृति में आयोजित शिविर में रक्तवीरों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 12-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में स्व श्रीमती प्रेम देवी मित्तल धर्मपत्नी सावर मल मित्तल की पुण्यतिथि पर मांगीलाल कमला देवी मल्लावत परिवार के सौजन्य से राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। 

विज्ञापन

निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ जयप्रकाश ढाका, क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, अग्रवाल समाज सचिव मुरलीमनोहर स्नेही, वैश्य समाज अध्यक्ष परमानंद अग्रवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामावतार गोयल, जीवदया समिति अध्यक्ष नरेश जैन, सावर मित्तल, लॉयन मुरलीधर गोयल, लॉयन विष्णु मोयल, लॉयन सोनू अग्रवाल, संपत अग्रवाल, आनंद बंसल, नंदकिशोर बंसल, महिमा मित्तल, दर्शना मित्तल, नवनीत बंसल ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उत्साह वर्धन किया। 

विज्ञापन

लॉयन राम काबरा ने मित्तल परिवार एवं रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा जानलेवा बीमारियों से लड़ रहे रोगियों को जीवन बचाने की उम्मीद देने हेतु रक्तसेवा सबसे महान सेवा है। इसी वजह से रक्तदान को जीवनदान भी कहा जाता है। सावर मित्तल ने कहा रक्तदान शिविर जैसे नेक कार्यों मे सहयोग करने से दिल को सुकून मिलता है। क्लब द्वारा मित्तल परिवार को रक्तसेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक के राजकुमार, नरेश जोशी, दिनेश, सुनील राठी, धारा सिंह, धर्मपाल ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News