विज्ञापन

डीडवाना-कुचामन पुलिस की साइबर क्राइम व ठगी हॉट स्पॉट पर प्रभावी कार्रवाई, 17 व्यक्तियों को किया डिटेन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 12-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। डीडवाना-कुचामन जिला एसपी ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में विमलसिंह आर.पी.एस., अति. पुलिस अधीक्षक, कुचामनसिटी एवं मुकेश चौधरी वृताधिकारी कुचामनसिटी के सुपरवीजन में सतपालसिंह, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना कुचामनसिटी द्वारा सेक्टर कुचामनसिटी की टीमों को साथ लेकर रविवार अल सुबह 100 पुलिस कर्मियों द्वारा साइबर ठगी हॉट स्पॉट पर दबिश दी गई ।

पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार, विमलसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी सुपरवीजन में सेक्टर कुचामन के थानों कुचामन, नावां, चित्तावा, मारोठ की टीमों द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 अप्रेल 2026 को अल सुबह सेक्टर कुचामनसिटी साइबर ठगी के हॉट स्पॉट को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करते हुए म्यूल खाता धारको के विरूद्ध 04 एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 07 मोटरसाईकिलें व 8 मोबाईल फोन भी जप्त किए हैं।
 
 
विज्ञापन
1. मुकदमा नम्बर 86/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पुलिस थाना कुचामनसिटी में म्यूल खाता धारक के विरूद्ध दर्ज किया गया। परिवादियों को धन इनवेस्टमेन्ट व जॉब का झांसा देकर 9 लाख रूपये से अधिक की साइबर ठगी की है। प्रकरण एक मुलजिम चेतन को गिफ्तार किया गया। साइबर अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
2. मुकदमा नम्बर 50/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पुलिस थाना मारोठ में म्यूल खाता धारक के विरूद्ध दर्ज किया गया, जिसमें 2 लाख रूपये से अधिक की साइबर ठगी हुई है। म्यूल खाता धारक व संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
3. मुकदमा नम्बर 62/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पुलिस थाना चितावा में म्यूल खाता धारक के विरूद्ध दर्ज किया गया परिवादी के साथ सरकारी योजना के लाभ का झांसा देकर साइबर ठगी की गई है। म्यूल खाता धारक व संलिप्त अन्य आरोपीयों की तलाश की जा रही है।
 
4. मुकदमा नम्बर 73/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पुलिस थाना नावां शहर में म्यूल खाता धारक के विरूद्ध दर्ज किया गया परिवादी को वाट्सएप ग्रुप में जोडकर ट्रेडिंग का झांसा देकर 2 करोड़ की साइबर ठगी की गई है। म्यूल खाता धारक व संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
 
विज्ञापन
50 से अधिक साइबर शिकायतों का खुलासा किया गया है। साइबर अपराध में शामिल अपराधियों को चिन्हित किया जाकर कार्रवाई की जा रही है। 100 से अधिक म्यूल खाता खारक जांच के दायरे में लिये गये है, जिनमें 2 करोड़ से अधिक की साइबर फ्रोड की राशि शिकायते दर्ज है। इन म्यूल खाता धारकों के विरूद्ध तेलगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाड ू, तेलगाना, आन्द्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, देहली आदि राज्यों में साइबर अपराध की शिकायते दर्ज है। चिन्हित साइबर ठगी हॉट स्पॉट से 07 मोटरसाईकिल, 17 व्यक्तियों को डिटेन किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के मोबाईल जब्त किये गये। समन्वय पोर्टल से अन्य सह अपराधियों की पहचान कर कार्यवाही की जा रही है।
 
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
 
1. श्रवण पुत्र मोहन, उम्र 40 साल, निवासी बुगालिया बास कुचामनसिटी।
2. गोपाल पुत्र श्रवण, उम्र 25 साल, निवासी बुगालिया बास साटिया बस्ती कुचामन।
3. मुकेश पुत्र मा ेहन, उम्र 20 साल, निवासी साटिया बस्ती नांवा शहर पुलिस थाना नांवा शहर।
4. श्रवण पुत्र कैशाराम, उम्र 28 साल, निवासी जालुन्ड पुलिस थाना खाटुश्यामजी जिला सीकर।
5. श्रवण पुत्र मोतीराम, उम्र 19 साल, निवासी बुगालिया बास कुचामनसिटी।
6. गोपाल पुत्र मा ेतीराम, उम्र 24 साल, निवासी बुगालिया बास कुचामनसिटी।
7. कालुराम पुत्र मोतीराम, उम्र 40 साल, निवासी बुगालिया बास कुचामनसिटी।
8. पुनम पुत्र मंगतुराम, उम्र 25 साल, निवासी बुगालिया बास कुचामनसिटी पुलिस थाना कुचामनसिटी।
9. करण कुमार पुत्र गोपालराम, उम्र 25 साल, निवासी राणासर थाना कुचामनसिटी।
10. मौहित पुत्र मुकेश, उम्र 21 साल, निवासी कुचामनसिटी।
11. पवन कुमार पुत्र पीरूराम, उम्र 19 साल, निवासी कुचामनसिटी।
12. समीर पुत्र युसूफ खान, उम्र 21 साल, निवासी नांवा।
13. राजकुमार पुत्र बाबुलाल, उम्र 37साल, निवासी नांवा।
14. रोहित पुत्र सुरेश कुमार उम्र 19 साल निवासी घाटवा।
15. राहुल पुत्र मोटाराम, उम्र 19 साल, निवासी हनुमानुपरा।
16. अशोक कुमार पुत्र राजुराम, उम्र 19 साल, निवासी भीलाल।
17. अश्वनी कुमार पुत्र प्रभुराम, उम्र 25 साल, निवासी चितावा।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News