चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री ने किया खींवसर के जिला अस्पताल का भूमि पूजन व शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा विस्तार
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 12-Apr-2026 |
|---|
खींवसर(नागौर डेली न्यूज) : क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब खींवसर में नव स्वीकृत जिला चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर रहे. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिला अस्पताल के भवन का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस जिला चिकित्सालय के निर्माण से खींवसर सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर अपने संबोधन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने कहा कि, "राज्य सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को उसके अपने क्षेत्र में ही उत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। खींवसर में जिला चिकित्सालय का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इससे आमजन को समय पर उपचार मिलेगा और उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार जनकल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।" जिला अस्पताल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा विशिष्ट अतिथि रहे. उन्होंने अपने विधानसभा मुख्यालय पर जिला अस्पताल स्तर की सुविधा आमजन को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार जताया.