विज्ञापन

कुचामन : नोबल स्कूल का पुरस्कार व छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 12-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : कुचामन सिटी : नोबल विद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित NTSE-2026 (नोबल टैलेंट सर्च एग्जाम) के सफल प्रतिभागियों के लिए आज एक भव्य पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन सरला बिरला कल्याण मण्डपम् किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश B.L. बुगालिया, ओमप्रकाश काबरा अध्यक्ष, कुचामन विकास समिति, अजीतसिंह देथा, जिला षिक्षा अधिकारी, डीडवाना-कुचामन, सुरेश सिखवाल सभापति, कुचामन नगर परिषद, जगदीष चन्द राय, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, डेगाना, श्रीमती सुमेधा सिंह, प्रधानाचार्या, रा.उ.मा.वि.ठठाणा आदि उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात छज्ैम् परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार कृष्णा शर्मा, कुचामन, द्वितीय पुरस्कार, अथर्व कुमावत, पांचवाँ और तृतीय पुरस्कार चन्द्रकांता, राणासर, प्रथम को 5100/- रू. नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान को 2100/- रू. नकद पुरस्कार और तृतीय स्थान को 1100/- रू. का नकद पुरस्कार और इसके साथ ही सभी सेन्टरो के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 127 प्रतिभागियों को षील्ड व प्रमाण-पत्र एवं छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

 5 % अंक प्राप्त करने वाले को 30% छात्रवृत्ति, सतवन्त सिंह चौधरी ने बताया की बालिका षिक्षा को प्रोत्साहन देते हुये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत सभी प्रतिभागी बालिकाओं को 20% छात्रवृत्ति और अन्य प्रतिभागियो को 10% छात्रवृति प्रदान की जायेगी। अजीत सिंह देथा ने बताया कि छज्ैम् कुचामन जिले की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। जिसका उद्देश्य कक्षा 2 से 10 के मेधावी विद्यार्थियों को पहचान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि छज्ैम् के माध्यम से चयनित छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। जिससे वे अपने शैक्षणिक लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

 

शाला निदेशक दलपतसिंह रूणिजा ने सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावको का माल्यार्पण एवं मुँह मीठा करवाकर भविष्य में विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के सभी अध्यापकगणों को धन्यवाद दिया व अभिभावकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारियों के साथ नरेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाष वर्मा, कुलदीप चारण, नरेन्द्र सिंह चौहान, मो. सलीम, विजय कुमार पाण्डेय, गजानन्द शर्मा, इरफान अली, अमृत फौजदार, राजुराम, भंवर लाल दाधीच, रजनी पारीक, सुनील कुमार, रतनाराम राठी, कन्हैयालाल देवत, दुलीचन्द देवत, विकास चावला, होशियार सिंह, दीप्ति जोशी, प्रेम शर्मा, आशा मोदी, कल्पना शर्मा, राधा शर्मा, ओमकार सिंह, सरिता सोनी व छात्रावास अधीक्षक भंवर सिंह आदि उपस्थित रहें।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News