विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कुचामनसिटी में हुआ जागरूकता रैली का आयोजन
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कुचामनसिटी में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो ट्रांसफॉर्मेशन वैलनेस क्लब, जस्ट प्ले स्पोर्ट्स अकैडमी तथा कुचामन डॉक्टर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई. इस रैली में डॉक्टर ओमप्रकाश बिशु, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. हरीश कुमावत, डॉ. प्रकाश थोरी, डॉक्टर राजेश चौधरी, देवाराम गुडेश्वर तथा देवीलाल दादरवाल, जस्ट प्ले स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर मिस्टर अजय बागड़ी, गोपीराम और ट्रांसफॉर्मेशन वैलनेस क्लब के निदेशक अमित गुड़ेश्वर उपस्थित रहे.
साथ ही कुचामन के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह रैली कुचामन बस स्टैंड से कुचामन महाविद्यालय तक आयोजित कि गई। रिमझिम बारिश के बीच रैली में उत्साह से लोगों ने भाग लिया और यह कुचामन में प्रथम बार इस तरह का आयोजन किया गया और जिंदगी भर स्वस्थ रहने के लिए सभी को प्रेरित किया गया.
रैली समापन को को संबोधित करते हुए डॉ. बिशु ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के इस वार्षिक आयोजन की महता पर प्रकाश डाला और इसकी इस साल की थीम को विस्तार से समझाया। डॉ. प्रदीप चौधरी ने बीमारियों से बचाव व संपूर्ण स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य के घटकों जैसे जेनेटिक मेकअप, खाद्य और अखाद्य प्रदार्थ, व्यसन और ड्रग्स से दूरी, शारीरिक व्यायाम, प्रयाप्त नींद, हैंड हाइजीन, अपने चारों और जल, अग्नि, नभ, धरती, आकाश के पंचतत्वों से बने वातावरण की शुद्धत्ता की स्वास्थ्य में महता बतायी।
मानसिक स्वास्थ्य हेतु स्क्रीन टाइम घटाने और सामाजिक मेलजोल बड़ाने पर बल दिया। अमित गुड़ेसर ने ट्रांसफॉर्मेशन क्लब के अंतर्गत जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की अपनी मुहिम और उसके सकारात्मक परिणामों के बारे में चर्चा करी. डॉ प्रकाश थोरी ने बताया की बच्चों में स्क्रीन टाइम ज़्यादा होने और आउटडोर खेल गतिविधि कम होने से मायोपिया या चश्मा चढ़ने के केस बड रहे है।
डॉ हरीश ने बताया की पृथ्वी की तरह हमारा शरीर में भी पानी एक बड़ा भाग बनाता है, इसलिए नित्य जीवन में प्रतिदिन कम से कम 5-6 लीटर पानी की आपूर्ति स्वस्थ रहने हेतु जरूरी है. रैली में भाग लेने वाले कई लोगों ने अपनी फैटी से फिट होने की यात्रा को साझा किया. बाबूलाल कंपाउंडर ने बताया की 2047 तक विकसित भारत बनने के सपने को साकार करने हेतु देश के हर नागरिक को फिट रहकर देश सेवा में योगदान देने की जरूरत है. अंत में देवाराम गुड़ेसर ने रैली में पधारे सभी लोगों का धन्यवाद दिया.