विज्ञापन

भैराणा धाम पर रीको औद्योगिक क्षेत्र का विरोध, ग्रामीणों ने परियोजना रद्द करने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

शौकत खान Wed, 08-Apr-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) दादू संप्रदाय की पवित्र मोक्ष स्थली भैराणा धाम पर राज्य सरकार द्वारा रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने विधायक अजयसिंह किलक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि भैराणा धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि दादू दयाल जी की तपोभूमि और मोक्ष स्थली है। 

विज्ञापन

ऐसे पवित्र स्थल के आसपास औद्योगिक गतिविधियों का विकास धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाएगा और क्षेत्र की मूल पहचान को भी प्रभावित करेगा। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा। इससे न केवल धार्मिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अपील की कि धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। इस दौरान जगदीश कुमावत, गोरधन कुमावत, सेठुराम कुमावत, बाबूलाल, छीतरराम, लालूराम, नाथूराम, सुखराम, कैलाश, गौतम बरवड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News