आजाद समाज पार्टी ने मेहरा को दी डेगाना विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
![]() |
शौकत खान | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से, आजाद समाज पार्टी कांशीराम की संगठनात्मक मजबूती हेतु 'आजाद समाज पार्टी कांशीराम राजस्थान' के निम्नलिखित साथियों को जिला अध्यक्ष रामसा पंवार के द्वारा डेगाना विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास मेहरा डेगाना गांव, संत मांगीलाल पूर्व सरपंच को विधानसभा प्रभारी, सुनील गोठवाल हिम्मतनगर को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जल्द ही डेगाना विधानसभा में आजाद समाज पार्टी का विस्तारण किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को जन-जन तक ले जाने का संकल्प भी दोहराया।
डेगाना विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास मेहरा ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में डेगाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार बैठकें, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।