कुचामन फार्मेसी कॉलेज में मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस, स्टॉफ व विद्यार्थियों को किया जागरूक
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 07-Apr-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शहर के सीकर रोड (पांचवा रोड) स्थित कुचामन फार्मेसी कॉलेज में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य शिविर केम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में डॉ. भरत शर्मा, डॉ. नितेश जैन, डॉ. शोयब भाटी, विभागाध्यक्ष सुश्री शैलजा दाधीच, सहयोगकर्ता उमेश सैनी एवं सावरमल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया गया।
इसमें छात्र/छात्राओं की हाईट, वेट, ब्लॅड प्रेशर, ब्लॅड शुगर, ब्लॅड ग्रुप, पल्स रेट आदि की जाँच की गई। महाविद्यालय स्टॉफ द्वारा स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी दी गई। महाविद्यालय निदेशक पवन कड़वा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं ऐसे शिविर विद्याथियों के लिए अत्यन्त लाभकारी होते है। कड़वा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।