टैगोर एजुकेशन ग्रुप कुचामन ने मनाया प्रतिभा सम्मान समारोह
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 01-Apr-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। वर्ष 2026 के बोर्ड परिणाम में संस्थान द्वारा मारवाड़ अंचल का सर्वश्रेष्ठ एवं ऐतिहासिक परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान ग्रुप चेयरमैन पूर्ण सिंह रणवां ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 217 प्रतिभाओं एवं अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर एवं श्रीफल भेट कर सम्मान व सत्कार किया।
इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन पूर्ण सिंह रणवां ने बताया कि इस बार टैगोर शिक्षण संस्थान ने तीनों संकायों में मारवाड़ अंचल का सर्वश्रेष्ठ एवं ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम दिया है। संस्थान की छात्रा प्रियांषी ने कला संकाय में 99.00 प्रतिशत अंक एवं अनिशा कनवाडिय़ा व हरलाल कुम्हार ने विज्ञान संकाय में 98.60 प्रतिशत अंक एवं दीपकसिंह रावत ने वाणिज्य संकाय में 95.40 प्रतिशत अंक व 10वीं में प्रतिभा मेघवाल पुत्री अर्जुन राम ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिक्षा नगरी कुचामनसिटी को टॉप कर फिर से दिलाई नई पहचान दिलाई।
इस शुभ अवसर पर टैगोर कोचिंग सेन्टर के प्रबंध निदेशक सुल्तानसिंह कल्याणपुरा, कॉलेज निदेशक सीताराम चौधरी, टैगोर सैनिक स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शेखावत, रामेश्वर लाल कड़वा, भंवरलाल रणवां, छात्रावास अधीक्षक जगदीश प्रसाद कुल्हरी, बी.एल. बगडिय़ा, प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार गढ़वाल, रामेश्वर लाल नेहरा, डॉ. दुलाराम चौधरी, सुखाराम रणवां, उदय रणवां, शायर सोऊ, आनन्द बागड़ा, मुकेश कुमार घसवाँ, गजेन्द्र सिंह, विद्याधर कसवाँ, मुकेश वर्मा, ज्योत्सना कंवर स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।