विज्ञापन

मारोठ में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर गुरूवार को

हितेश रारा Wed, 01-Apr-2026

मारोठ(नागौर डेली न्यूज) : क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में समाज सेवी हितेश रारा मारोठ, शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर एवं हक की बात मारोठ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर मैन बाजार स्थित जैन स्कूल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

 
 
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से बिना टांके का ऑपरेशन
 
मोतियाबिंद वाले रोगियों के लिए दवाइयां, भोजन एवं रहने की पूरी निशुल्क व्यवस्था रहेगी। ऑपरेशन हेतु गए मरीजों के परिजनों के लिए भी निःशुल्क आवास सुविधा रहेगी। बी.पी., हृदय रोग, मधुमेह व अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज अपने साथ वर्तमान में ली जा रही दवाइयों की पर्ची साथ लानी होगी। । 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को शिविर में जांच के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
 
 
विज्ञापन
आवश्यक निर्देश
 
शिविर में आने वाले सभी मरीज अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की 2 प्रतियां साथ लाएं। यह शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उन मरीजों के लिए विशेष अवसर है जो महंगे इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते। आयोजक हितेश रारा जैन ने लोगों से अपील की है कि इस नेक कार्य का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद तक पहुंचे।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News