विज्ञापन

नोबल स्कूल में हुआ 12वीं कक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का अभिनन्दन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 31-Mar-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : माध्यमिक षिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परिणाम में नोबल स्कूल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा नगरी को गौरवान्वित करते हुए सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। प्रधानाचार्य सतवन्त सिंह चौधरी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान पर आंचल पुत्री प्रभुसिंह ने 95.17 प्रतिशत, कला वर्ग में प्रथम स्थान शबाना बानो पुत्री मोहम्मद हनीफ गौरी 95.55 प्रतिशत, 

विज्ञापन

वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्रिया अग्रवाल पुत्री रमेश अग्रवाल 93.00 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान पर 93.00 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर 90.00 रहा। कला वर्ग में द्वितीय स्थान 91.17 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर देविका कुमावत पुत्री कानाराम कुमावत ने 90.17 प्रतिशत ने प्राप्त किया। शाला के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत प्रतिशत रहा। 

विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का मुह मीठा करवाकर व माल्यार्पण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में भी नोबल विद्यालय का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिसमें प्रथम स्थान पर सुरेन्द्र कुमावत पुत्र कुन्दन मल ने 95.17 प्रतिशत, 

द्वितीय स्थान पर सानिया पुत्री फारूख हसन ने 94.00 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर सोनु कुमारी पुत्री गिरधारी लाल ने 93.67 प्रतिशत तथा अंग्रेजी माध्यम में प्रथम स्थान अम्बिका रतनू पुत्री कैलाश सिंह, द्वितीय स्थान पर दीक्षा कंवर पुत्री करणसिंह राठौड़, तृतीय स्थान पर तमन्ना जांगिड़ पुत्री शंकर जांगिड़ ने प्राप्त किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News