मधुमक्खियों का हमला, शव यात्रा के धुएं से भड़कीं, दो दर्जन लोग घायल
![]() |
अबू बकर बल्खी | Wed, 01-Apr-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। शहर के स्टेशन रोड स्थित टंडन हॉस्पिटल वाली गली के सामने सोमवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब घोड़ा मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।
हमले में विकास भोजक, अनिता, अनवर छींपा, बाबू, सुनीता, मधु, विकास सोनी सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
सभी घायलों को जेपी टाक, इकबाल छींपा और अन्य लोगों की मदद से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉ. कानाराम डूकिया ने उनका उपचार किया। चिकित्सकों ने सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।