कुचामन : मारवाड़ केसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, कला वर्ग में मन्नत जाखड़ बनी स्टेट टॉपर
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 01-Apr-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। मारवाड़ केसरी सी. सै. स्कूल, डीडवाना-कुचामन के विद्यार्थियों ने RBSE सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कला वर्ग में छात्रा मन्नत जाखड़ ने 99.00% अंक प्राप्त कर टॉपर बनते हुए क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके साथ ही नितेश (97.20%), सरोज कुमारी (96.20%), तरुण (94.20%), महिमा (93.80%), अनिल राड (92.80%), ज्योति रायल (92.80%), मोनिका (92.80%), योगेश कुमार (92.20%) एवं अनिता बुल्डक (90.00%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।