विज्ञापन

गेहूं निकालते समय मशीन की चपेट में आने से युवक की अंगुलिया कटी

महबूब खोखर Fri, 27-Mar-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : ​कुचेरा। शहर के जिज्ञानडा मार्ग पर स्थित एक खेत में शुक्रवार को फसल कटाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गेहूं की थ्रेसिंग करते समय एक युवक का हाथ अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी अंगुलियां कट गईं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुचेरा निवासी असलम पुत्र आबिद हुसैन खेत में काम कर रहा था। काम के दौरान सावधानी हटने चूक के कारण असलम का हाथ मशीन के अंदर आ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े।​

विज्ञापन

घायल युवक को लहूलुहान और गंभीर हालत में तुरंत कुचेरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, घाव गहरे होने और अधिक रक्तस्राव के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News