जालसू खुर्द में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर वर्षों पुराना रास्ता खुलवाया
![]() |
शौकत खान | Fri, 27-Mar-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। ग्राम जालसू खुर्द में शुक्रवार को डेगाना प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खसरा नंबर 123 व 179 में जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाकर आमजन को बड़ी राहत दी।लंबे समय से बंद पड़े इस रास्ते को खुलवाने की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे, जिसके चलते कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।
प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते में बने कच्चे और पक्के निर्माणों को हटाया।कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा,ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। ग्रामीणों का कहना था कि इस रास्ते के बंद होने से खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही थी।
कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।अब रास्ता खुलने से किसानों और आमजन को राहत मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। रास्ता खुलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।