विज्ञापन

रामनवमी पर कुचामन में निकली विशाल वाहन रैली, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारों के साथ किया नगर भ्रमण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 27-Mar-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शहर के डीडवाना रोड़ स्थित डूंगरी वाले बालाजी मन्दिर परिसर में सबसे पहले भगवान राम की भव्य आरती का आयोजन के बाद वाहन रैली का शुभारंभ हुआ। श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर विशाल भगवा वाहन रैली डूंगरी वाले बालाजी से शुरू हुई जो डीडवाना रोड़, पुराने बस स्टैंड, गोल प्याऊ ,पुरानी धान मण्डी, घाटी कुआ, नया शहर, सीकर रोड़, महादेव भवन की गली, न्यू कॉलोनी, विश्वकर्मा मन्दिर होते हुए शाहजी का बगीचा, अम्बेडकर सर्किल, आथुरणा दरवाजा, वाल्मीकि बस्ती होते हुए पुनः डूँगरी वाले बालाजी मन्दिर पहुँची, जहां भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। इस वाहन रैली में सेकड़ो श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए।

 

विज्ञापन

वाहन रैली में कुचामन एडिशनल एसपी विमल नेहरा, पुलिस उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी कुचामन थाना अधिकारी सतपाल चौधरी मय जाप्ते के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर मदन लाल कुलड़िया, अनिल बंटी काला, रामनिवास पोषक, सोनू पारीक, प्रमोद आर्य, योगेश शर्मा, खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल, कमल पारीक, सुनील सोनी, रवि भार्गव आदि मौजूद रहे ।

 

विज्ञापन

भगवान श्रीराम के लगाए जयकारे :

वाहन रैली के दौरान सभी भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने भजन-कीर्तन गाए और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। यह रैली सनातन धर्म की महिमा और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश लेकर चली।

 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News