विज्ञापन

डेगाना दौरे पर एसपी रोशन मीणा, सीएलजी बैठक में उठे अहम मुद्दे

शौकत खान Fri, 27-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज) पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने शुक्रवार को डेगाना क्षेत्र का दौरा कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वे डेगाना पुलिस थाने पहुंचे, जहां हैंड कांस्टेबल रामलेखन मीणा की अगुवाई में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद एसपी मीणा ने कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों के साथ बैठक कर पुलिस-प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।एसपी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।बैठक के दौरान एसपी मीणा ने नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होकर अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग के बिना नशे जैसी बुराई पर अंकुश लगाना मुश्किल है, इसलिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इस लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाए। 

विज्ञापन

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सांजू पुलिस चौकी को जल्द शुरू किया जाएगा,जिससे क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी और अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।एसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।साथ ही आमजन से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों के बाहर लगे कैमरों की एक्सेस अभय कमांड सेंटर को उपलब्ध कराएं, ताकि निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ हो और अपराधियों में डर बना रहे।

बैठक में डिप्टी जयप्रकाश बेनीवाल, सीआई हरीश कुमार सांखला, द्वारका प्रसाद हेड़ा,बिरदीचंद तोषनीवाल,इब्राहिम खान,हारून राशिद खान, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास खटकड़, डॉ. पिंटू,छोटूराम दर्जी, हाकम खान सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। अंत में एसपी मीणा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सकती है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News