मकराना(नागौर डेली न्यूज)। शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार पारंपरिक उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। रमजान के पाक महीने के समापन पर खुदा का शुक्र अदा करने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह मैदान और शहर की विभिन्न मस्जिदों में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
सफेद लिबास में सजे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर ईद की रौनक़ साफ झलक रही थी। शहर के ईदगाह मैदान में मुख्य नमाज़ सुबह 7:30 बजे संभल से आए मौलाना मुजतबा हसन द्वारा अदा करवाई गई। नमाज़ से पूर्व मौलाना ने अपनी तकरीर में इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया। उन्होंने कहा, ईद का यह पावन पर्व हमें आपसी कटुता भुलाकर भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है।
विज्ञापन
नमाज़ के बाद हजारों हाथ एक साथ मुल्क की खुशहाली और कौमी एकता की दुआ के लिए उठे। नमाज़ के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद कि बधाई दी। अंजुमन संस्था के तत्वावधान में ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष सय्यद अली चौहान, सचिव रफीक अहमद गौड़, उपाध्यक्ष अब्दुल हलीम रान्दड़, सहसचिव मो. आबिद गैसावत, कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद सिसोदिया सहित कमेटी के समस्त सदस्य, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहीम सिसोदिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मकराना ग्रामीण दिलीप सिंह चौहान,
बिरधाराम नायक, जवानाराम किरडोलिया, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, अब्दुल समद सिसोदिया, गुलाम रसूल सिसोदिया, अय्यूब गेसावत, आदिल चौहान, हाजी शेख मोईनुद्दीन अशरफी, शकील अहमद चनाफरोश सहित शहर के अन्य प्रमुख गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय पदाधिकारी और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
भीड़ को देखते हुए शहर की अन्य मस्जिदों में सुबह 7:45 बजे व लगनशाह मस्जिद में सुबह 8 बजे अकीदतमंदों ने सजदा किया। अंजुमन संस्था के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संवय वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल ने संभाली वहीं पुलिस का भारी जाब्ता ईदगाह और अन्य इलाकों में तैनात रहा।