मारवाड़ का इतिहास वीरता और आस्था का अटूट संगम : कर्नल लांबा
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 17-Mar-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। एनसीसी 3 राज बटालियन सीकर के सीओ कर्नल जगदीप सिंह लांबा के द्वारा मंगलवार को टैगोर स्कूल निंबी जोधा की एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा उन्हें सलामी देकर एवं संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत सहित टैगोर परिवार द्वारा माल्यार्पण, साफा बंधन व प्रतीक चिन्ह भेंट कर लांबा का अभिनंदन किया गया।
कर्नल लांबा ने निरीक्षण के दौरान कैडेट के अनुशासन, ग्राउंड परेड, फायरिंग रेंज, कक्षा- कक्ष, कार्यालय एवं एनसीसी ऑबस्टेकल्स का निरीक्षण किया l कर्नल ने एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र सेवा एवं व्यक्तित्व निर्माण के महत्व को स्पष्ट किया।
टैगोर निदेशक गुलाब सिंह शेखावत, प्रिंसिपल नीतू शर्मा, एनसीसी अधिकारी रविंद्र सिंह जोधा ,एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद कर्नल जगदीप सिंह लांबा ने अपने परिवार सहित कोयल गांव के श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में पुजारी कृष्ण दाधीच के सानिध्य में पूजा अर्चना कर यहां आशीर्वाद भी प्राप्त किया।