विज्ञापन

जलसे में फिजूल खर्ची से बचने की शिक्षा दी

अबू बकर बल्खी Tue, 17-Mar-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) दारूल उलूम सैयदुल कोनैन जन्नत कालोनी, रेलवे ओवरब्रिज के पास फैजान गौसो ख्वाजा रजा कमेटी के तत्त्वावधान तीसरी शब- ए- कद्र चीफ काजी सैयद मदनी अशरफी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अशरफी ने अपने संबोधन में नौजवानों को तालीम की तरफ़ तव्वजो दिलाते हुए 

विज्ञापन

ईद के मौके पर अपने माल में से सदका ए फितर अदा करके गरीबों की मदद करने और ईद की खुशी में जरूरतमंदों को शामिल करने का आह्वान किया। मदनी ने बताया कि बड़ी ईदगाह सुनारी रोड पर  ईदुल फितर की नमाज सुबह 7:45 और शाही ईदगाह बड़ा बास में सुबह 8:00 बजे ईदुल फितर कि नमाज़ अदा कि जाएगी। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौलाना गुलाम रब्बानी और मौलाना शाहनवाज हुसैन ने लोगो को अपने माल की फिजुल खर्च पर रोक लगाने की शिक्षा दी। पीर सैयद महमूद जमा क़ादरी, पीर सैयद हाशमी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। निगरानी सैयद मोहम्मद हाशमी अशरफी एवं संचालन हाफिज मोहम्मद इकबाल अशरफी ने किया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News