सिर-पैर काट बुजुर्ग-महिला की हत्या, परिजन धरने परः बोले - शरीर के मिसिंग पार्ट लेकर दे पुलिस, तब शव ले जाएंगे
![]() |
शौकत खान | Tue, 17-Mar-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। डेगाना के निकटवर्ती ग्राम पालडी में बुजुर्ग महिला की गला और पैर काटकर हत्या के मामले में परिजन धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया है। उनकी मांग है कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी होगी उसके बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। बुजुर्ग महिला का शव डेगाना के राजकीय चिकित्सालय की मॉचरी में रखवाया गया है।
सोमवार को नागौर के पादुकलां थाना क्षेत्र के पचरंडा गांव के कांकड़ में एक प्लास्टिक के कट्टे में बुजुर्ग महिला का शव मिला था। शव के जिसका सिर और पैर के पंजे काटे गए थे। साथ ही महिला के करीब 7 लाख के गहने भी गायब थे। पहले पुलिस इसे लूट की नीयत से हत्या मान रही थी। इसके बाद देर शाम को नागौर एसपी रोशन मीणा ने इसे इसमें साजिश की आशंका जताई थी। मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ अभी जारी है।
बॉडी के मिसिंग पार्ट बरामद करने की मांग
एसपी बोले- पहचान और सबूत छिपाने की कोशिश