विज्ञापन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितावा में बालिकाओं को साइकिल वितरण

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 15-Mar-2026

चितावा(नागौर डेली न्यूज)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितावा में शनिवार को राज्य सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवकरण नागर तथा हनुमान सहाय रेबारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है और इससे उनकी शिक्षा की राह आसान होगी।

 

विज्ञापन

योजना के प्रभारी एवं व्याख्याता संजय कुमार मोहनपुरिया ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगी।

कार्यक्रम में व्याख्याता विमला देवी यादव और केशव सिंह राठौड़ ने भी छात्राओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य भगवाना राम, कैलाश सिंह, ओम प्रकाश कालिया, सूर्य रेखा पारीक, रेशमा देवी, तीजू देवी, मंजुला शर्मा, मीनू, रचना, प्रदीप दीक्षित, कौशल्या और अशोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

साइकिल प्राप्त कर कक्षा 9 की छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया। साथ ही बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने और राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News